बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड में दिख रहा असर

रांची : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है. इस कारण करीब-करीब पूरे राज्य का मौसम बदल गया है. इसका असर अगले दो-तीन दिनों तक रह सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश भी हुई है. तेज हवा और गर्जन भी चला […]

रांची : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है. इस कारण करीब-करीब पूरे राज्य का मौसम बदल गया है. इसका असर अगले दो-तीन दिनों तक रह सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश भी हुई है. तेज हवा और गर्जन भी चला है. जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 42 मिमी से भी अधिक बारिश हुई है.

बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं कई स्थानों पर रबी फसल को नुकसान हुआ है. खेतों में लगे गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है.
चलेंगी तेज गति की हवाएं
मौसम विभाग ने बताया कि है मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की है. कहा है कि कहीं-कहीं हवा की गति सामान्य से तेज हो सकती है. गर्जन भी तेज हो सकता है. विभाग के वरीय वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार गर्मी के दिनों में झारखंड वाले इलाके में इस तरह का मौसम होता है. विभाग मौसम के बदलाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट है.
कुछ-कुछ घंटों का अलर्ट भी जारी किया जा रहा है. इसका व्यापक असर दक्षिणी झारखंड में दिख रहा है. दोपहर के बाद इसका असर ज्यादा होता है. राजधानी में भी बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकाॅर्ड किया गया. चार-पांच दिन पहले राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था.
मौसम बुलेटिन
राज्य के कई जिलों में हुई है अच्छी बारिश, दो-तीन दिन तक रह सकता है असर
गर्मी से राहत, लेकिन कई स्थानों पर रबी की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >