रांची : परिजनों ने गार्ड व वार्ड मैनेजर से की मारपीट

रानी चिल्ड्रेन अस्पताल की घटना रांची : रेडियम रोड स्थित रानी चिल्ड्रेन अस्पताल की महिला गार्ड व वार्ड मैनेजर चंदन कुमार के साथ शनिवार को वहां भर्ती बच्चे के परिजनों ने मारपीट की. मारपीट का आरोप अस्पताल में भर्ती मरीज तेजस प्रताप की मां खुशबू देवी, मौसी तनुजा देवी, आनंद कुमार सिंह व विशाल कुमार […]

रानी चिल्ड्रेन अस्पताल की घटना
रांची : रेडियम रोड स्थित रानी चिल्ड्रेन अस्पताल की महिला गार्ड व वार्ड मैनेजर चंदन कुमार के साथ शनिवार को वहां भर्ती बच्चे के परिजनों ने मारपीट की. मारपीट का आरोप अस्पताल में भर्ती मरीज तेजस प्रताप की मां खुशबू देवी, मौसी तनुजा देवी, आनंद कुमार सिंह व विशाल कुमार पर है. बताया जाता है क अस्पताल में भर्ती बच्चे को देखने को लेकर विवाद हुआ़ इस संबंध में कोतवाली थाना में चंदन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
प्राथमिकी मेें वार्ड मैनेजर चंदन कुमार ने लिखा है मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. बच्चा वार्ड में जाने से परिजनों को रोके जाने पर परिजन गुस्सा हो गये़ इसके बाद मरीज की मां खुशबू देवी व मौसी तनुजा देवी वहां तैनात महिला गार्ड को पकड़ कर पीटने लगी़ जब मैं (वार्ड मैनेजर) बीच बचाव करने गया, तो मेरे साथ भी उक्त लोगाें ने मारपीट की़ इस संबंध में पुलिस ने परिजनों को थाना ले आकर पूछताछ की़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >