रांची : संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

रांची : अपने यहां कार्यरत डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस को लेकर रिम्स प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है. निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि चिह्नित डॉक्टरों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. अगर वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो रिम्स प्रशासन उन पर कार्रवाई करेगा. जो लोग निजी प्रैक्टिस कर रहे […]

रांची : अपने यहां कार्यरत डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस को लेकर रिम्स प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है. निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि चिह्नित डॉक्टरों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है.
अगर वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो रिम्स प्रशासन उन पर कार्रवाई करेगा. जो लोग निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं, उनकी सूची रिम्स प्रशासन को उपलब्ध करायी गयी है. अब तक जो हुआ, उसे भुलाकर नये सिरे से शुरुआत की जाये. डॉक्टरों से अपील कि वे भविष्य में ऐसा कार्य न करें, जिससे संस्थान और राज्य का नाम बदनाम हो.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और रिम्स प्रशासन को कई चिकित्सकों के बारे में सूचना मिली है कि वे निजी प्रैक्टिस करते हैं.
निदेशक ने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रियाएं होती हैं. पहले उनसे जवाब मांगा जायेगा, जवाब संतोषजनक नहीं पाया जायेगा, तो चार्जशीट किया जायेगा. साथ ही जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच करायी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. निदेशक ने मद्रास में उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का हवाला दिया और कि वहां अपने कार्यस्थल पर दो बार अनुपस्थित रहने पर चिकित्सकों के लाइसेंस लिखित रूप से एमसीआइ को डी-रजिस्टर करने की अनुशंसा तक की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >