रांची : व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान : विकास

रांची : कोकर व्यापार संघ के नये अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय बने हैं. इनका चयन निर्विरोध किया गया. कार्यकाल 2019-21 के लिए होगा. नये अध्यक्ष ने कमेटी की घोषणा की. कमेटी में उपाध्यक्ष माणिक चंद्र ठाकुर, आशीष विजयवर्गीय, संतोष अग्रवाल, सचिव सुभाष अग्रवाल, सह सचिव विवेक अग्रवाल, कृष्ण बल्दवा, गुड्डू प्रजापति, शुभम सिंघानिया, कोषाध्यक्ष रमाशंकर अग्रवाल, […]

रांची : कोकर व्यापार संघ के नये अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय बने हैं. इनका चयन निर्विरोध किया गया. कार्यकाल 2019-21 के लिए होगा. नये अध्यक्ष ने कमेटी की घोषणा की. कमेटी में उपाध्यक्ष माणिक चंद्र ठाकुर, आशीष विजयवर्गीय, संतोष अग्रवाल, सचिव सुभाष अग्रवाल, सह सचिव विवेक अग्रवाल, कृष्ण बल्दवा, गुड्डू प्रजापति, शुभम सिंघानिया, कोषाध्यक्ष रमाशंकर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनूप सिंह, अंकेक्षक रंजीत अग्रवाल, कानूनी सलाहकार जय प्रकाश अग्रवाल, सलाहकार पवन सिंह, ब्रह्मदेव सिंह एवं रंजन पासवान को बनाया गया है.
मंगलवार को कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया.
पदभार ग्रहण समारोह के पहले संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व अशोक विजयवर्गीय को पुष्पांजलि अर्पित की गयी. विकास विजयवर्गीय ने कहा कि कोकर व्यापार संघ की समस्या हमारी टीम की समस्या है. कोकर में किसी भी व्यापारियों को परेशानी होती है, तत्परता के साथ उसका समाधान किया जायेगा.
कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा : कार्यकारिणी सदस्यों में महेश प्रसाद, विश्वजीत पाठक, प्रतीक विजयवर्गीय, कार्तिक वर्मा, संदीप कुमार, अमित अग्रवाल, हेमंत पटेल, मनीष विजयवर्गीय, संतोष सिंह, पंकज वर्मा, डॉ विवेक पाठक, शैलेश कुमार, विकास वर्णवाल, सुभाष अग्रवाल, गौरव विजयवर्गीय एवं हिमांशु धूत शामिल हैं.
मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड चेंबर के अध्यक्ष दीपक मारू, प्रवीण लोहिया, झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, उमेश राय, अर्जुन यादव, सुजाता कच्छप, पवन सिंघानिया, सुनील प्रसाद, सुनील कुमार, मुन्ना पासवान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >