चान्हो :शोभायात्रा में भड़काऊ गाना नहीं बजाने की अपील

चान्हो : शांति समिति की बैठक में सरहुल व रामनवमी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया गया.अाचार संहिता को लेकर शोभयात्रा के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने व राजनीति संबंधित चर्चा पर कार्रवाई करने, सरहुल की शोभायात्रा को लेकर सोंस साप्ताहिक हाट में रास्ते को खाली कराने, बीजूपाड़ा के सरना स्थल में पेयजल की व्यवस्था […]

चान्हो : शांति समिति की बैठक में सरहुल व रामनवमी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया गया.अाचार संहिता को लेकर शोभयात्रा के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने व राजनीति संबंधित चर्चा पर कार्रवाई करने, सरहुल की शोभायात्रा को लेकर सोंस साप्ताहिक हाट में रास्ते को खाली कराने, बीजूपाड़ा के सरना स्थल में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि पर भी चर्चा की गयी. मौके पर बीडीओ, थाना प्रभारी सहित सतीश कुमार साहू, सफीक अंसारी, चंदन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे. इधर, मांडर थाना परिसर में हुई बैठक में शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भड़काऊ गाना नहीं बजाने व शरारती तत्वों पर नजर रखने की बात कही गयी. बैठक में सीओ, बीडीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.
सिकिदिरी. सिकिदिरी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने पर्व के दौरान भड़काऊ व अश्लील गाना नहीं बजाने की अपील की. मौके पर मुंतजीर अहमद रजा, सुनीता देवी, राजेश पाहन, सुजीत कुमार, शिवधर रजवार, फारुख खान, अमृत महतो, प्रकाश यादव, धनेश्वर महतो, सुकरा मुंडा, निर्मल करमाली, भानु देवी, बालेश्वर बेदिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >