रांची : चुनाव में अनुराग गुप्ता व योगेंद्र साव के वोट करने पर संशय

रांची : विशेष शाखा एडीजी के पद से अनुराग गुप्ता को हटाये जाने और लोकसभा चुनाव तक उनके झारखंड में प्रवेश पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दिया है. वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव पर पहले से ही कोर्ट के आदेश से झारखंड में प्रवेश पर रोक है. केवल केस संबंधी मामलों […]

रांची : विशेष शाखा एडीजी के पद से अनुराग गुप्ता को हटाये जाने और लोकसभा चुनाव तक उनके झारखंड में प्रवेश पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दिया है. वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव पर पहले से ही कोर्ट के आदेश से झारखंड में प्रवेश पर रोक है. केवल केस संबंधी मामलों में ही वे भोपाल एसपी के आदेश से झारखंड आ सकते हैं.
ऐसे में एडीजी और पूर्व मंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे करेंगे, इस पर संशय बना हुआ है. इस मामले में राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त विनय चौबे ने कहा कि अगर वे लोग वोट करने की इच्छा जाहिर करते हैं, तो इस मामले में प्रावधान के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >