रांची : राज अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे मरीज के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच इलाज के खर्च को लेकर हंगामा हो गया. जानकारी के मुताबिक रविवार की रात 9.30 बजे हेसाग निवासी अमर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
उसके चाचा रमेश सिंह ने बताया कि डॉ प्रकाश चंद्रा के कहने पर मरीज को एमआरआइ कराने के लिए राज अस्पताल ले जाया गया था. एमआरआइ के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया. वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. रविवार की रात 9.30 बजे अस्पताल प्रबंधन ने सूचना दी कि मरीज की मौत हो गयी है.
सुबह बॉडी देने के पहले अस्पताल द्वारा 60 हजार रुपये जमा करने को कहा गया. जब अस्पताल प्रबंधन से आयुष्मान भारत योजना के तहत खर्च माफ करने की बात कही गयी तो उसी बात को लेकर विवाद हुआ. बाद में रमेश सिंह ने 36 हजार रुपये जमा किया, तब जाकर शव परिजनों को सौंपा गया
