रांची : सालखन मुर्मू जदयू में शामिल

झारखंड में चाहते हैं नीतीश का सुशासन मॉडल : सालखन पटना/रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष ओड़िशा के मयूरभंज के पूर्व भाजपा सांसद सालखन मुर्मू रविवार को जदयू में शामिल हो गये. कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में किया गया. वहां से पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर […]

झारखंड में चाहते हैं नीतीश का सुशासन मॉडल : सालखन
पटना/रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष ओड़िशा के मयूरभंज के पूर्व भाजपा सांसद सालखन मुर्मू रविवार को जदयू में शामिल हो गये. कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में किया गया. वहां से पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर सालखन मुर्मू ने कहा कि वह झारखंड में नीतीश का सुशासन मॉडल चाहते हैं. सालखन मुर्मू ने कहा कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार से झारखंड अलग हुआ. वहां खनिज संपदा है, लेकिन जैसा विकास होना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ.
इसका कारण यह है कि वहां सुशासन, बेहतर व्यवस्था और एक्शन प्लान की कमी थी. इसके विपरीत बिहार में खनिज संपदा नहीं थी, उद्योग नहीं हैं, इसके बावजूद नीतीश सरकार की व्यवस्था, सुशासन और एक्शन प्लान से बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है. शराबबंदी सफलतापूर्वक लागू हुई. मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सालखन के आने से जदयू बिहार, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम में मजबूत होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >