रांची : लोकसभा चुनाव में भाजपा, झामुमो व झाविमो के अध्यक्ष ताल ठोकेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चाईबासा से चुनाव लड़ेंगे. इसको लेकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दुमका से चुनाव लड़ना तय है.
तीन पूर्व मुख्यमंत्री समेत पार्टी अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर
रांची : लोकसभा चुनाव में भाजपा, झामुमो व झाविमो के अध्यक्ष ताल ठोकेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चाईबासा से चुनाव लड़ेंगे. इसको लेकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दुमका से चुनाव लड़ना तय है. हालांकि अब तक पार्टी […]

हालांकि अब तक पार्टी की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से चुनाव लड़ रहे हैं.
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग व सुदर्शन भगत लोहरदगा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व डीजीपी वीडी राम पलामू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि अभी तक कांग्रेस, झामुमो की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत का रांची से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव गोड्डा से चुनाव लड़ेंगे.
इनके अलावा राजद की पूर्व अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो गयी हैं. वह भाजपा से कोडरमा सीट की दावेदार हैं. विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं पर पार्टी की साख भी चुनाव में लगेगी.
दिग्गज जिन पर होनी नजर
पार्टी अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (झामुमो), लक्ष्मण गिलुवा (भाजपा), पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (झाविमो)
पूर्व मुख्यमंत्री
अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री
जयंत सिन्हा (भाजपा), सुदर्शन भगत (भाजपा)
पूर्व केंद्रीय मंत्री
सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस)
पूर्व डीजीपी
वीडी राम (भाजपा)
विधायक दल के नेता
प्रदीप यादव (झाविमो)