रांची : रिनपास के मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ सिन्हा ने सिक्किम स्टेट लीगल सर्वेसेस अथॉरिटी (सालसा) की एक दिनी कार्यशाला को संबोधित किया. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मानसिक रोग बीमारी और उसकी भ्रांतियों पर व्याख्यान दिया.
डॉ सिन्हा ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी जानकारी दी. सत्र के बाद वहां मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिये. इसका उदघाटन सिक्किम के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विजय कुमार विष्ट ने किया. गंगटोक के चिंतन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने भी विचार रखा.
