रांची : राजधानी के ट्रैफिक सिग्नल पर लगे लाउडस्पीकर फैला रहे ध्वनि प्रदूषण

स्पष्ट नहीं सुनायी देती है आवाज, निर्देशों को अनसुना कर देते हैं वाहन चालक रांची : राजधानी रांची के 16 चौक-चौराहों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉगनेशन (एएनपीआर) तथा रेड लाइन वाॅयलेशन डिटेक्शन (अारएलवीडी) कैमरे लगाये गये हैं. ट्रैफिक पुलिस ने इनके साथ एक-एक लाउडस्पीकर भी लगाये हैं, जिनके जरिये वाहन चालकों से यातायात नियमों के […]

स्पष्ट नहीं सुनायी देती है आवाज, निर्देशों को अनसुना कर देते हैं वाहन चालक
रांची : राजधानी रांची के 16 चौक-चौराहों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉगनेशन (एएनपीआर) तथा रेड लाइन वाॅयलेशन डिटेक्शन (अारएलवीडी) कैमरे लगाये गये हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने इनके साथ एक-एक लाउडस्पीकर भी लगाये हैं, जिनके जरिये वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की जाती है. लेकिन, ये लाउडस्पीकर ही अब ध्वनि प्रदूषण का कारण बन रहे हैं. पहला तो इन लाउडस्पीकरों से निकलने वाली आवाज स्पष्ट नहीं होती है, दूसरे इन उदघोषणाओं पर कोई वाहन चालक ध्यान नहीं देता है.
एएनपीआर और अारएलवीडी कैमरों के साथ लगाये गये लाउडस्पीकर भी कंट्रोल रूम से ही संचालित होते हैं. जानकार लोग रांची ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयोग को केवल संसाधनों की बर्बादी करार दे रहे हैं. क्योंकि चौराहों पर लगे लाउस्पीकर की आवाज की बेहतर नहीं होती है. दिन भर इनके बजते रहने से रेड सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों के मन में झुंझलाहट होने लगती है.
हाल के दिनों में ऐसा देखने में आया है कि रेड लाइट पर रुकने वाले चारपहिया वाहन चालक वाहनाें का शीशा चढ़ा कर अंदर साउंड सिस्टम सुनते रहते हैं. वहीं, दोपहिया वाहन चालक शीशा लगा हेलमेट पहनने होते हैं, जिससे लाउडस्पीकर की उदघोषणा पर कभी उनका ध्यान ही नहीं जाता है. ऐसे लोग घोषणा को अनसुनी कर रेड सिग्नल के दौरान भी स्टॉप लाइट ही नहीं जेब्रा क्रॉसिंग से आगे बढ़कर वाहन रोकते हैं.
एक जनवरी से शुरू हुआ ई-चालान से जुर्माना
राजधानी में एक जनवरी 2019 से ई-चालान व्यवस्था शुरू हुई है. इसके तहत शहर में 16 चौक पर एएनपीआर तथा अारएलवीडी कैमरे लगाये गये हैं. इन कैमरों की मदद से चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों को चिह्नित कर उनका ई-चालान जेनरेट किया जाता है. यह चालान पोस्ट ऑफिस व ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से संबंधित वाहन मालिक के घर पहुंच रहा है. हर दिन काफी संख्या में लोग चालान जमा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ऑफिस व ट्रैफिक थाना तक पहुंच रहे हैं.
यहां कैमरों के साथ लगा है लाउडस्पीकर
जेल चौक, अरगोड़ा चौक, सर्जना चौक, सुजाता चौक,
करम टोली चौक, सहजानंद चौक, हिनू चौक, कचहरी चौक,
बूटी मोड़ चौक, रातू रोड चौक, एजी मोड़ चौक, सिरम टोली चौक, लालपुर चौक, बिरसा चौक, कांके रोड के राम मंदिर चौक पर
कैमरा के साथ लाउडस्पीकर लगा हुआ है.
लाउडस्पीकर के जरिये करायी जाती हैं ये उदघोषणाएं
चारपहिया चालक हमेशा सीट बेल्ट लगायें.
दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें.
दोपहिया वाहन चालक तीन सवारी बैठाकर न चले़ं
रेड सिग्नल होने पर स्टॉप लाइन से पहले रुके़ं
स्टॉप लाइन के आगे बना जेब्रा कॉसिंग पैदल चलने वालों के लिए है.
यदि आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आप पर चालानी कार्रवाई हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >