रांची : महगामा में 240 करोड़ से अस्पताल बनायेगा इसीएल

रांची : इस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड गोड्डा जिले के महगामा में 300 बेड के अस्पताल का निर्माण करायेगा. इसकी लागत 240 करोड़ रुपये होगी. इसीएल द्वारा अस्पताल निर्माण के लिए झारखंड सरकार के साथ एमओयू किया जायेगा. बताया गया कि अाचार संहिता समाप्त होते ही दोनों के बीच एमओयू होगा. इसीएल प्रबंधन द्वारा सीएसआर फंड […]

रांची : इस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड गोड्डा जिले के महगामा में 300 बेड के अस्पताल का निर्माण करायेगा. इसकी लागत 240 करोड़ रुपये होगी. इसीएल द्वारा अस्पताल निर्माण के लिए झारखंड सरकार के साथ एमओयू किया जायेगा. बताया गया कि अाचार संहिता समाप्त होते ही दोनों के बीच एमओयू होगा.
इसीएल प्रबंधन द्वारा सीएसआर फंड के तहत यह राशि दी जायेगी. इस अस्पताल में रेडियोलॉजी यूनिट, पैथोलॉजी यूनिट, आइसीयू, गायनेकोलॉजी, मैटरनिटी यूनिट की सुविधा होगी. अस्पताल में एंटीनेटल वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड, टीबी वार्ड, बर्न यूनिट भी होगी. इसीएल द्वारा तैयार कराये गये डीपीआर में लिखा गया है कि भविष्य में इस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में अपग्रेड किया जायेगा. बताया गया कि अस्पताल के भवन निर्माण के बाद इसे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही संचालित किया जायेगा. जिसमें डॉक्टर से लेकर अन्य सभी स्टाफ की प्रतिनियुक्ति सरकार द्वारा की जायेगी. इसके पूर्व एमओयू के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >