रांची : वित्त मंत्रालय ने टीडीएस जमा करने का निर्देश जारी किया

रांची : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 31 मार्च तक चालू तिमाही में काटी गयी टीडीएस की रकम सरकारी खजाने में जमा करने का निर्देश दिया है. इससे संबंधित पत्र सभी बैंकों, लोक उपक्रमों व निजी बैंकों के सक्षम पदाधिकारियों को भेजा गया है. राजस्व विभाग की ओर से अनुरोध किया गया है कि […]

रांची : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 31 मार्च तक चालू तिमाही में काटी गयी टीडीएस की रकम सरकारी खजाने में जमा करने का निर्देश दिया है.
इससे संबंधित पत्र सभी बैंकों, लोक उपक्रमों व निजी बैंकों के सक्षम पदाधिकारियों को भेजा गया है. राजस्व विभाग की ओर से अनुरोध किया गया है कि वित्त विभाग सभी बैंकों को निर्देश दे कि वह 31 मार्च तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा काटे गये टीडीएस की रकम सरकारी खजाने में जमा करे.
इस अनुरोध के आलोक में वित्त मंत्रालय ने रविवार को भी बैंकों को टीडीएस की राशि जमा लेने का निर्देश दिया है. आयकर विभाग, रांची की टीडीएस शाखा की ओर से भी विभिन्न विभागाध्यक्षों को पत्र लिख कर मार्च महीने तक काटा गया टीडीएस 31 मार्च तक जमा करने का अनुरोध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >