रांची : ओ डैम रेस्टोरेंट में एसडीओ ने की छापेमारी, पनीर जब्त

रांची : रांची एसडीओ गरिमा सिंह ने रविवार को कांके रोड स्थित ओ डैम रेस्टोरेंट में छापेमारी कर कई गड़बड़ियां पकड़ी. जब दस्तावेजों की जांच की गयी तो पाया गया कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस नियमों के अनुसार नहीं है. रेस्टोरेंट बगैर जीएसटी के निबंधन के संचालित हो रहा था. इस दौरान पनीर की जांच की […]

रांची : रांची एसडीओ गरिमा सिंह ने रविवार को कांके रोड स्थित ओ डैम रेस्टोरेंट में छापेमारी कर कई गड़बड़ियां पकड़ी. जब दस्तावेजों की जांच की गयी तो पाया गया कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस नियमों के अनुसार नहीं है. रेस्टोरेंट बगैर जीएसटी के निबंधन के संचालित हो रहा था. इस दौरान पनीर की जांच की गयी, जिसकी गुणवत्ता सही नहीं पायी गयी. इसके बाद पनीर को जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है.
एसडीओ ने बताया कि रेस्टोरेंट का जीएसटी नंबर भी नहीं है. जबकि, इनका कारोबार 40 लाख से अधिक का है. रेस्टोरेंट संचालक द्वारा कर्मचारियों का वेतन भुगतान नगद किया जाता है. उन्होंने बताया कि जीएसटी नंबर नहीं होने की जानकारी आयकर और वाणिज्य कर विभाग को दी जायेगी.
इसके साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा. वहीं, पनीर की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >