रांची : आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य भर के 380 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है. फरवरी 2019 तक की रिपोर्ट के मुताबिक निजी अस्पतालों के कुल 571 आवेदन आये थे.
इनमें शर्तें पूरी नहीं करनेवाले या त्रुटिपूर्ण 154 आवेदन रद्द किये गये. वहीं 37 आवेदन विभिन्न डिस्ट्रिक्ट इंपैनलमेंट कमेटी के पास अनुमोदन के लिए लंबित हैं. सबसे अधिक निजी अस्पताल रांची में (82) सूचीबद्ध हैं. यहां कुल 92 आवेदन आये थे, जिनमें से 10 रद्द हुए हैं. सबसे कम अस्पतालों की संबद्धता साहेबगंज में हुई है. यहां के सिर्फ दो निजी अस्पताल सूचीबद्ध हुए हैं.
जिला सूचीबद्द
अस्पताल
रांची 82 0
रामगढ़ 31 0
गढ़वा 27 2
पलामू 27 0
देवघर 23 0
धनबाद 23 4
पू सिंहभूम 20 1
बोकारो 19 14
गिरिडीह 17 1
सरायकेला 17 0
हजारीबाग 15 5
कोडरमा 13 7
लोहरदगा 11 2
गोड्डा 11 0
प सिंहभूम 10 0
दुमका 5 0
गुमला 5 0
जामताड़ा 4 0
चतरा 4 1
खूंटी 4 0
लातेहार 4 3
पाकुड़ 3 1
सिमडेगा 3 0
साहेबगंज 2 0
