रांची : आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, उपाध्यक्ष अभय भुटकुंवर व महासचिव रतन सिंह मुंडा ने यूपीए महागठबंधन से मांग की है कि खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी मुंडा जनजाति का प्रत्याशी ही उतारा जाये.
परिषद ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार व झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से कहा है कि देश के स्वाधीनता संग्राम के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध बिरसा मुंडा सहित मुंडा समाज के लोगों ने लोहा लिया था. कई आंदोलन भी हुए. यदि प्रत्याशी किसी गैर मुंडा जनजाति का हुआ, तो महागठबंधन की हार तय है. यह क्षेत्र मुंडा बहुल क्षेत्र है और टिकट मुंडा जनजाति को नहीं दिया जाना इस समाज का अपमान होगा़
