रांची : एचइसी सप्लाइ कर्मियों को आवंटित क्वार्टरों के किराये में 25% तक होगी कमी

रांची : एचइसी के सप्लाइ कर्मियों को आवंटित क्वार्टरों के किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी की जायेगी. यह एक अप्रैल 2019 से लागू होगा. उक्त बातें हटिया प्राजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम ने कही. उन्होंने कहा कि इस बाबत प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी है. उन्होंने […]

रांची : एचइसी के सप्लाइ कर्मियों को आवंटित क्वार्टरों के किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी की जायेगी. यह एक अप्रैल 2019 से लागू होगा. उक्त बातें हटिया प्राजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम ने कही.
उन्होंने कहा कि इस बाबत प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि प्रतिमाह क्वार्टर एलॉटमेंट कमेटी की बैठक होगी, ताकि खाली क्वार्टरों पर अवैध कब्जे को रोका जा सके. वहीं खाली क्वार्टर को स्थायी व सप्लाइ कामगारों को आवंटित किया जायेगा.
श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 में यूनियन के अनुरोध पर ही सप्लाइ कामगारों को एसटी, डीटी व एएन टाइप क्वार्टरों का आवंटन शुरू हुआ. बैठक में एचइसी के कार्यवाहक सीएमडी एमके सक्सेना व कार्मिक प्रमुख दीपक दुबे भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >