रांची : आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

रांची : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार को धर्मेंद्र तिवारी के खिलाफ डोरंडा थाना में केस दर्ज किया गया. केस अरगोड़ा सीओ की शिकायत पर दर्ज की गयी है. शिकायत के अनुसार विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक 14 मार्च 2019 को होटल युवराज में हुई थी. इसमें विश्व ब्राह्मण […]

रांची : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार को धर्मेंद्र तिवारी के खिलाफ डोरंडा थाना में केस दर्ज किया गया. केस अरगोड़ा सीओ की शिकायत पर दर्ज की गयी है. शिकायत के अनुसार विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक 14 मार्च 2019 को होटल युवराज में हुई थी.
इसमें विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड इकाई के सदस्यों द्वारा एक विशेष जाति को उम्मीदवार बनाने के लिए विशेष चर्चा की गयी. शिकायत के अनुसार उक्त काम आचार संहिता के उल्लंघन का है. शिकायत के अनुसार धर्मेंद्र तिवारी उपरोक्त दल के अध्यक्ष हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >