रांची : जमीन से जुड़ा और क्षेत्र के विकास पर जोर देनेवाला हो सांसद

रांची : हमारा सांसद जमीन से जुड़ा होना चाहिए. क्षेत्र के विकास पर जोर दे और सभी वर्ग को अहमियत देनेवाला हो. सांसद को छोटी-छोटी व स्थानीय राजनीति पर ध्यान नहीं देना चाहिए. दिल्ली से चल कर कैसे नयी याेजना अपने शहर में आये, इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. सांसद जब भी दिल्ली से […]

रांची : हमारा सांसद जमीन से जुड़ा होना चाहिए. क्षेत्र के विकास पर जोर दे और सभी वर्ग को अहमियत देनेवाला हो. सांसद को छोटी-छोटी व स्थानीय राजनीति पर ध्यान नहीं देना चाहिए. दिल्ली से चल कर कैसे नयी याेजना अपने शहर में आये, इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
सांसद जब भी दिल्ली से आये, तो अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ न कुछ जन कल्याणकारी योजना साथ लाये. स्वच्छ छवि व ईमानदारी तो होनी ही चाहिए. जनता के बीच रहनेवाला अवश्य होना चाहिए. जनता के बीच जाकर सांसद उम्मीदवार ने जिस एजेंडा के साथ वोट मांगे थे, उसको पूरा करने वाला हो. सांसद पूरे शहर का प्रतिनिधि होता है इसलिए उसमें जाति-धर्म से ऊपर उठ कर काम करनेवाली छवि हो. छोटी-छोटी बातों वाले मुद्दे पर राजनीति करनेवाला नहीं हो, क्योंकि वह शहर का प्रतिनिधित्व करता है.
ठोस वादा व ठोस एजेेेंडा के साथ अगर कोई उम्मीदवार जनता के बीच जाता है, तो वह सबकी पसंद बनता है. अब वह समय नहीं रहा कि जनता को बरगलाया जा सकता है. अब तो इंटरनेट का युग है, सब कुछ कंप्यूटर व मोबाइल पर है.
डॉ दिनेश कुमार सिंह, निदेशक, रिम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >