टीएसपीसी का झारखंड बंद आज

टीएसपीसी ने पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 17 व 18 मार्च को झारखंड बंद बुलाया है. टीएसपीसी ने केरेडारी व सिमडेगा में दस्ता सदस्यों को फर्जी एनकाउंटर कर मारे जाने का विरोध किया है. यह जानकारी टीएसपीसी के जोनल कमेटी प्रवक्ता पुरुषोत्तम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उसने कहा कि सात मार्च को केरेडारी […]

टीएसपीसी ने पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 17 व 18 मार्च को झारखंड बंद बुलाया है. टीएसपीसी ने केरेडारी व सिमडेगा में दस्ता सदस्यों को फर्जी एनकाउंटर कर मारे जाने का विरोध किया है. यह जानकारी टीएसपीसी के जोनल कमेटी प्रवक्ता पुरुषोत्तम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
उसने कहा कि सात मार्च को केरेडारी के बुंडू गांव में डिफेंस टीम के सदस्य भोजन कर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे. इस बीच उन्हें घेर कर सीआरपीएफ के जवानों ने सरेंडर कराया, फिर फर्जी एनकाउंटर किया, जिसमें तीन लोग मारे गये. पुरुषोत्तम ने कहा कि मारे गये साथियों में जग्गु उर्फ जागेश्वर गंझू, प्रकाश महतो व रामसुंदर गंझू, पुरण उर्फ दिलिया गंझू शामिल है. उक्त घटना के विरोध में दो दिन झारखंड बंद करने की बात कही. एंबुलेंस, प्रेस, शादी-विवाह के वाहन को बंद से मुक्त रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >