रांची : लक्ष्मी सिंह के निधन पर सीएम समते कई लोगों ने जताया शोक

रांची : पूर्व मुख्य सचिव लक्ष्मी सिंह के निधन पर सीएम रघुवर दास ने शोक जताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्मी सिंह वसूलों पर चलनेवाली […]

रांची : पूर्व मुख्य सचिव लक्ष्मी सिंह के निधन पर सीएम रघुवर दास ने शोक जताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्मी सिंह वसूलों पर चलनेवाली अधिकारी थीं. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, सुदेश महतो, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी व रांची डीसी ने भी शोक जताया है.
इधर, राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार डॉ आनंद भूषण, जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा, जैक के पूर्व सचिव यमुना गिरी, महिला अायोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीआइजी एसटीएफ साकेत सिंह, खादी बोर्ड के सीइओ दीपांकर पांडा, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी महावीर प्रसाद, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, पूर्व चेंबर अध्यक्ष अंचल किंगर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव व जेसोवा ने भी शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >