आजसू की फिक्र छोड़े झामुमो : यशोदा

रांची : आजसू की वरीय नेता व डुमरी प्रखंड की प्रमुख यशोदा देवी ने कहा है कि झामुमो को आजसू की फिक्र छोड़ देनी चाहिए. वो अपनी फिक्र करें. उन्होंने कहा कि आदिवासियों व मूलवासियों को बरगलाकर झामुमो कब तक राजनीति करेगा, इसका भी जवाब विधायक को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजसू ने कभी […]

रांची : आजसू की वरीय नेता व डुमरी प्रखंड की प्रमुख यशोदा देवी ने कहा है कि झामुमो को आजसू की फिक्र छोड़ देनी चाहिए. वो अपनी फिक्र करें. उन्होंने कहा कि आदिवासियों व मूलवासियों को बरगलाकर झामुमो कब तक राजनीति करेगा, इसका भी जवाब विधायक को देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि आजसू ने कभी नीति और सिद्धांत से समझौता नहीं किया. न ही जनता के सवालों को छोड़ा है. उन्होंने कहा कि झामुमो स्थानीय नीति को लेकर आदिवासी-मूलवासी की भावना के साथ खिलवाड़ कर वोट की राजनीति करने पर जुटी है.
जनता को गुमराह करने में झामुमो की अब नहीं चलनेवाली है. डुमरी विधानसभा की सीट भी आजसू खाली करायेगी. उन्होंने कहा कि 14 महीने के शासन में हेमंत सोरेन ने कितने लोगों को रोजगार से जोड़ा था, कितने झारखंडियों को नौकरियां दी थी, इस बारे में भी विधायक व उनकी पार्टी को जनता को हिसाब देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >