रांची : 30 जून से परिवर्तित मार्ग से जायेगी वनांचल एक्सप्रेस

रांची : आगामी 30 जून से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (13403) और भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (13404) परिवर्तित मार्ग से जायेगी. ट्रेन संख्या 13404 अब वर्तमान रूट बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा-महुदा-भोजुडीह-जयचंडी पहाड़-आसनसोल के बजाय परिवर्तित मार्ग बोकारो, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, आसनसोल होकर जायेगी. ट्रेन संख्या 13403 रांची से प्रस्थान शाम 7.15 बजे, मुरी से रात 8.30, बोकारो […]

रांची : आगामी 30 जून से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (13403) और भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (13404) परिवर्तित मार्ग से जायेगी.
ट्रेन संख्या 13404 अब वर्तमान रूट बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा-महुदा-भोजुडीह-जयचंडी पहाड़-आसनसोल के बजाय परिवर्तित मार्ग बोकारो, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, आसनसोल होकर जायेगी. ट्रेन संख्या 13403 रांची से प्रस्थान शाम 7.15 बजे, मुरी से रात 8.30, बोकारो से रात 9.35 बजे, चंद्रपुरा से रात 10.12 बजे, कतरासगढ़ से रात 10.52 बजे, धनबाद से रात 11.58 बजे, आसनसोल से रात 1.05 बजे, भागलपुर सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर से शाम 7.05 बजे प्रस्थान करेगी. आसनसोल से सुबह 3.13 बजे, धनबाद से सुबह 4.22 बजे, कतरासगढ़ से सुबह 5.02 बजे, चंद्रपुरा से सुबह 5.45 बजे, बोकारो से सुबह 6.15 बजे, मुरी से सुबह 7.15 बजे व रांची सुबह 8.40 बजे पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >