रांची : सरहुल पर दो दिवसीय अवकाश की मांग

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन देकर सरहुल पर दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग है़ इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष निरंजना हेरेंज […]

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन देकर सरहुल पर दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग है़
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो, उपाध्यक्ष गीता लकड़ा व अन्य ने कहा कि इस वर्ष सरहुल महापर्व आठ अप्रैल को मनाया जायेगा और इसके लिए सिर्फ एक दिन का राजकीय अवकाश दिया गया है़ इसमें भी सोहराय व मागे पर्व की तरह दो दिवसीय राजकीय अवकाश दिया जाये़ उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य राज्य के लगभग एक करोड़ आदिवासी आदिकाल से इ प्रकृति पर्व को श्रद्धाभाव से मनाते है़ं
शोभायात्रा में सभी धर्म- समाज के लोगों के साथ विदेशी पर्यटक और सैलानी भी इस आदि शक्ति को जानने- समझने के लिए इसमें शामिल होते है़ं इस अति प्राचीन परंपरागत सांस्कृतिक महोत्सव से देश का मान बढ़ता है़ ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्ना टोप्पो, हलधर चंदन पाहन, शशि प्रधान, विमल उरांव, सुनील मुंडा, अंजेला टुडू, सुरेश शंकर उरांव भी शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >