रांची : दहेज में मांगता था कार महिला ने दे दी जान

रांची : जगन्नाथपुर के हेसाग स्थित लोक नाथ अपार्टमेंट से कूद कर महिला सुमन उर्फ सोनी कुमारी के आत्महत्या मामले में दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में पति सूरज कुमार को आरोपी बनाते हुए महिला के पिता शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें […]

रांची : जगन्नाथपुर के हेसाग स्थित लोक नाथ अपार्टमेंट से कूद कर महिला सुमन उर्फ सोनी कुमारी के आत्महत्या मामले में दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में पति सूरज कुमार को आरोपी बनाते हुए महिला के पिता शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें उन्होंने लिखा है कि दहेज में कार की मांग की जाती थी.
कार नहीं देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. इस कारण सुमन उर्फ सोनी कुमारी परेशान रहती थी. दिल्ली में सोना का व्यवसाय करनेवाले शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिकी में लिखा कि सुमन ने कई बार कार मांगने की बात कही थी. गौरतलब है कि महिला सुमन उर्फ सोनी कुमारी ने अपार्टमेंट के चार तल्ले से कूद कर आत्महत्या कर ली थी़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >