मिहिजाम : हाथी ने कुचल कर एक शख्स को मार डाला

मिहिजाम : मिहिजाम में हाथियों के झुंड ने कहर बरपा रखा है. रविवार की शाम हाथी ने कुचल कर एक ग्रामीण को मार डाला. घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र की लाधना पंचायत के जनरागोडा इलाके की है. मृतक की पहचान सिपिया कोल (45) के रूप में हुई है. इस बीच सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी […]

मिहिजाम : मिहिजाम में हाथियों के झुंड ने कहर बरपा रखा है. रविवार की शाम हाथी ने कुचल कर एक ग्रामीण को मार डाला. घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र की लाधना पंचायत के जनरागोडा इलाके की है. मृतक की पहचान सिपिया कोल (45) के रूप में हुई है. इस बीच सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी जगत नारायण तथा एएसआइ साहनी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे. बताया गया है कि गत दिनों हाथियों के झुंड ने बरजोरा पंचायत के दलबेड़िया में डेरा डाल रखा था.
वहां से वन विभाग के कर्मियों द्वारा उन्हें बाहर निकाले जाने पर हाथियों ने पंजनिया इलाके में डेरा जमा लिया था. शनिवार रात्रि को हाथियों का झुंड वापस लाधना इलाके के जंगलों में पहुंच गया. कई लोग जंगली इलाके में हाथियों को नजदीक से देखने के लिए चले गये थे. इसी क्रम में एक ग्रामीण को दौड़ा कर हाथी ने कुचल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >