रांची : प्रदीप यादव को मिली अग्रिम जमानत

रांची : झाविमो के प्रधान महासचिव व विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी अनुज कुमार की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की. गौरतलब है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा विधानसभा घेराव के मामले में 13 फरवरी को झाविमो विधायक प्रदीप यादव को एजेसी एसएस […]

रांची : झाविमो के प्रधान महासचिव व विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी अनुज कुमार की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की. गौरतलब है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा विधानसभा घेराव के मामले में 13 फरवरी को झाविमो विधायक प्रदीप यादव को एजेसी एसएस प्रसाद की न्यायालय अदालत से अग्रिम जमानत मिली थी. न्यायालय ने उन्हें सरेंडर कर जमानत लेने का आदेश दिया था.
हाइकोर्ट में प्रदीप यादव की याचिका पर एक सप्ताह बाद सुनवाई : झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को विधायक प्रदीप यादव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई आंशिक रही. अदालत में अगली सुनवाई अब एक सप्ताह बाद हाेगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी प्रदीप यादव ने याचिका दायर कर निचली अदालत द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किये जाने के आदेश को चुनौती दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >