रांची : अब आर्म्स डीलरों के पास जमा करने होंगे हथियार

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी आर्म्सधारियों को अपना आर्म्स अब डीलरों के पास जमा करना होगा. डीलर थाना को इसकी जानकारी देंगे. जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी आर्म्स डीलरों को निर्देश जारी कर दिया है. पूर्व में आर्म्सधारियों को थाना में आर्म्स जमा करना था, लेकिन जगह की कमी होने के […]

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी आर्म्सधारियों को अपना आर्म्स अब डीलरों के पास जमा करना होगा. डीलर थाना को इसकी जानकारी देंगे. जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी आर्म्स डीलरों को निर्देश जारी कर दिया है.
पूर्व में आर्म्सधारियों को थाना में आर्म्स जमा करना था, लेकिन जगह की कमी होने के कारण थाना में आर्म्स जमा नहीं हो सकेगा. जिला शस्त्र पदाधिकारी राजेश सिंह ने शहर के सभी आर्म्स डीलरों की बैठक बुलायी और उन्हें निर्देश दिया कि सभी डीलर आर्म्सधारियों का आर्म्स जमा लें और इसकी जानकारी थानों काे दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >