रांची : श्रमिक कर्मचारी यूनियन की आमसभा कल

रांची : एचइसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार को यूनियन के महासचिव कृष्णा मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. बैठक में वेतन पुनरीक्षण जल्द कैसे हो, इस पर चर्चा की गयी. वहीं आवासीय परिसर में हो रहे निर्माण के […]

रांची : एचइसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार को यूनियन के महासचिव कृष्णा मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. बैठक में वेतन पुनरीक्षण जल्द कैसे हो, इस पर चर्चा की गयी. वहीं आवासीय परिसर में हो रहे निर्माण के लिए लीजधारी को लीज रद्द करने की सूचना देने का विरोध किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को एचइसी मुख्यालय के समक्ष आमसभा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >