रांची : शहीद फंड में एक दिन का वेतन देंगे झारखंड के 104 आइपीएस

रांची : पुलवामा आतंकी हमले के शिकार सीआरपीएफ के शहीद जवानों के आश्रितों को झारखंड के 104 आइपीएस अधिकारी भी मदद करेंगे. सोमवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में आइपीएस एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया कि वे एक दिन का अपना वेतन शहीदों के आश्रितों को देंगे. पैसा एक साथ सीआरपीएफ को आइपीएस एसोसिएशन […]

रांची : पुलवामा आतंकी हमले के शिकार सीआरपीएफ के शहीद जवानों के आश्रितों को झारखंड के 104 आइपीएस अधिकारी भी मदद करेंगे. सोमवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में आइपीएस एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया कि वे एक दिन का अपना वेतन शहीदों के आश्रितों को देंगे. पैसा एक साथ सीआरपीएफ को आइपीएस एसोसिएशन की ओर से दिया जायेगा. यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता आइजी आशीष बत्रा ने दी. बता दें कि प्रदेश में आइपीएस के 149 पद हैं, फिलवक्त 104 आइपीएस ही झारखंड कैडर में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >