संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल के बच्‍चों को महिंद्रा फायनांस ने किया पुरस्‍कृत

रांची : संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल के बच्‍चों ने महिंद्रा फाइनांस के कार्यक्रम में ‘सेव द गर्ल चाइल्‍ड’ का संदेश दिया. मौके पर स्‍कूली बच्चियों ने नृत्‍य और नज्ञटक के माध्‍यम से उपस्थित लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया. इसके साथ ही बच्‍चों ने कई और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत कर लोगों […]

रांची : संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल के बच्‍चों ने महिंद्रा फाइनांस के कार्यक्रम में ‘सेव द गर्ल चाइल्‍ड’ का संदेश दिया. मौके पर स्‍कूली बच्चियों ने नृत्‍य और नज्ञटक के माध्‍यम से उपस्थित लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया. इसके साथ ही बच्‍चों ने कई और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत कर लोगों को मन मोह लिया. स्‍कूल की मिस डेजी मुस्‍कान ने नृत्‍य निर्देशित किया था.

इस अवसर पर मुख्‍य आयोजकों में रिजनल एचआरओ समीक्षा और मनदीप सिंह ने बच्‍चों को कई पुरस्‍कार दिये. श्रेयसी ने स्‍वागत नृत्‍य प्रस्‍तुत किया. मौके पर स्‍कूल की प्राचार्या सुषमा केरकेट्टा ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये. कार्यक्रम में सर्किल हेड मनोज सिन्‍हा, रिजनल अकाउंटेंट अभिषेक कुमार और विभिन्‍न क्षेत्र से आये रिजनल हेड मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >