रांची : युवती से की छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा

रांची : अपर बाजार के पास बुधवार की दोपहर दो बजे एक युवती के साथ सफेद रंग के स्कॉर्पियो (जेएच 01एजी-8383) में सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की. इसकी सूचना युवती ने स्कॉर्पियो के नंबर के साथ कोतवाली थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल को दी. उन्होंने वायरलेस पर इसकी सूचना दे दी. इसके आधार पर ट्रैफिक […]

रांची : अपर बाजार के पास बुधवार की दोपहर दो बजे एक युवती के साथ सफेद रंग के स्कॉर्पियो (जेएच 01एजी-8383) में सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की. इसकी सूचना युवती ने स्कॉर्पियो के नंबर के साथ कोतवाली थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल को दी. उन्होंने वायरलेस पर इसकी सूचना दे दी. इसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने मिशन चौक पर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया.
उसमें दो युवक सवार थे. उन्हें पकड़ कर कोतवाली थाना लाया गया. उसमें सवार युवकों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उसकी बहन की शादी है. शादी का सबूत देने आैर युवती द्वारा लिखित शिकायत नहीं करने के कारण उन युवकों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >