रांची : प्रतिनिधि सम्मेलन 17 फरवरी को तैयारी जोरों पर

रांची : अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ व अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 17 फरवरी को विधानसभा मैदान धुर्वा में आहूत राष्ट्रीय अधिवेशन सह राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है. पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी ने नामकुम, कांके, अोरमांझी आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों […]

रांची : अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ व अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 17 फरवरी को विधानसभा मैदान धुर्वा में आहूत राष्ट्रीय अधिवेशन सह राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है. पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी ने नामकुम, कांके, अोरमांझी आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
सोमवार को रांची विधानसभा के समीप स्थित सरदार पटेल हाइस्कूल व कोकर के पार्षद भवन में पिछड़े वर्गों की सभा कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गयी. पिछड़े वर्गों के 14 प्रतिशत आरक्षण को 27 प्रतिशत करने तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के आरक्षण फॉर्मूले को शीघ्र लागू करने की मांग की गयी. नरेश कुमार सिंह व वार्ड पार्षद अर्जुन यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >