रांची : कई चैनल हो गये बंद, उलझन में हैं उपभोक्ता, आग्रह के बाद भी चैनल नहीं हुए चालू

रांची : ट्राइ के नये नियमों से शहर के आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. पहले की तुलना में केबल व डीटीएच देखना महंगा हो गया है. साथ ही उपभोक्ता चाह कर भी समय पर मनपसंद चैनल नहीं देख पा रहे हैं. खास कर केबल उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है. जीटीपीएल और […]

रांची : ट्राइ के नये नियमों से शहर के आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. पहले की तुलना में केबल व डीटीएच देखना महंगा हो गया है. साथ ही उपभोक्ता चाह कर भी समय पर मनपसंद चैनल नहीं देख पा रहे हैं.
खास कर केबल उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है. जीटीपीएल और मंथन में कई पेड चैनल बंद हो गये हैं. एक से दो दिनों में अन्य केबल कंपनियों में भी पेड चैनल बंद किये जायेंगे.
पांच फरवरी की रात 12 बजे से स्टार, जी व सोनी पैकेज के सभी चैनल बंद कर दिये गये थे. हालांकि सात फरवरी की सुबह से केवल पर स्टार प्लस, जी टीवी, सोनी, कलर्स चैनल को चालू किया गया. बाकी चैनल अब भी बंद हैं. इसके पीछे लोकल केबल ऑपरेटरों (एलसीओ)का कहना है कि ग्राहकों ने अब तक चैनल का चुनाव नहीं किया है. इसलिए पेड चैनल बंद किये गये हैं. फ्री चैनल दिखाये जा रहे हैं.
आग्रह के बाद भी चैनल चालू नहीं
इधर, कई उपभोक्ताओं ने केबल ऑपरेटरों को अपने मनपसंद चैनल की पूरी जानकारी दे दी है, लेकिन समय पर ये चैनल चालू नहीं हो पा रहे हैं. इसका मुख्य कारण है कि केबल का साइट काफी स्लो हो गया है. इन परेशानियों के कारण उपभोक्ता काफी उलझन में हैं. केबल ऑपरेटरों की मानें, तो अब तक लगभग 20-25 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने चैनलों का चुनाव किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >