रांची : टूरिज्म सर्किट में डेवलप होंगे पर्यटन स्थल, स्थानीय लोग ही होंगे गाइड

राज्य में दो टूरिज्म सर्किट तैयार करने की योजना पर काम शुरू रांची : झारखंड के पर्यटन स्थलों को टूरिज्म सर्किट के रूप में डेवलप किया जा रहा है. रिलीजियस टूरिज्म, हैरिटेज टूरिज्म और इको टूरिज्म के लिए क्षेत्रों को चिह्नित कर पर्यटन विभाग ने उनके विकास की योजना तैयार की है. पर्यटन क्षेत्रों के […]

राज्य में दो टूरिज्म सर्किट तैयार करने की योजना पर काम शुरू
रांची : झारखंड के पर्यटन स्थलों को टूरिज्म सर्किट के रूप में डेवलप किया जा रहा है. रिलीजियस टूरिज्म, हैरिटेज टूरिज्म और इको टूरिज्म के लिए क्षेत्रों को चिह्नित कर पर्यटन विभाग ने उनके विकास की योजना तैयार की है.
पर्यटन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा. फरवरी से ही ग्रामीणों के लिए गाइड के रूप में 60 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. पर्यटन विभाग ने राज्य में दो टूरिज्म सर्किट तैयार करने की योजना पर काम शुरू किया है.
कौलेश्वरी-ईटखोरी-रजरप्पा-पारसनाथ को रिलीजियस टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने पर काम शुरू किया गया है. इसके लिए 20.91 करोड़ रुपये की योजना बनायी गयी है. टूरिज्म सर्किट में शामिल सभी जगहों पर गेस्ट हाउस का निर्माण किया जायेगा. इसके साथ ही पूर्व से बने टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स को भी सुसज्जित किया जायेगा. मालूम हो कि52.72 करोड़ रुपये की सहायता देगा केंद्र
भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत दलमा-चांडिल-गेतलसूद-बेतला-मिरचइयचा-नेतरहाट का चयन इको टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए किया है. इसके विकास के लिए केंद्र सरकार राज्य को 52.72 करोड़ रुपये की सहायता देगा. इसके तहत नेतरहाट में सनसेट प्वाइंट, कोयल व्यू प्वाइंट व लेक का विकास किया जायेगा. पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाने के लिए इन स्थलों पर एडवेंचरस स्पोर्ट्स भी शुरू किया गया है.
पर्यटन विभाग ने पर्यटन से स्थानीय लोगों को जोड़ कर रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम शुरू किया है. इसके लिए आइएचएम, हाजीपुर के सहयोग से ग्रामीणों को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
इसके अलावा एनआइडब्ल्यूएस गोवा के माध्यम से मोटर बोट चालकों का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है. पर्यटन स्थलों में मोटर बोट के संचालन का जिम्मा गाइड को ही दिया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद स्थानीय व्यक्ति पर्यटकों के लिए प्रोफेशनल गाइड के रूप में काम कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >