रांची : बजट सत्र के समापन भाषण में स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि इस बार 1065 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई. इसमें 947 स्वीकृत हुईं. 154 अल्पसूचित रूप में और 687 तारांकित रूप में स्वीकार की गयीं. कुल 106 सूचनायें अतारांकित रूप में स्वीकार की गयीं. इनमें 35 अल्पसूचित प्रश्न और 50 तारांकित प्रश्न सदन में उत्तरित हुये.
827 प्रश्नों में लिखित उत्तर सभा सचिवालय में प्राप्त हुये. 120 प्रश्न लिखित उत्तर के लिए लंबित हैं. श्री उरांव ने कहा : यह बताने में खुशी हो रही है कि इस बार कुल 72 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन प्राप्त हुए. इस बात की खुशी है कि लोकतंत्र के व्यापक हित में यह वांछित समन्वय सदन में कायम रहा, जिससे सभा ने अपनी कार्यसूची पर अंकित अधिकतम विषयों का निष्पादन किया.
