रांची : रांची विवि के कर्मी 21 को करेंगे हड़ताल

रांची : रांची विवि के कर्मचारी 21 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सह सिंडिकेट सदस्य अर्जुन राम ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है. सरकार द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारी और विवि के शिक्षकों को सातवां वेतनमान का लाभ दे […]

रांची : रांची विवि के कर्मचारी 21 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सह सिंडिकेट सदस्य अर्जुन राम ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है.

सरकार द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारी और विवि के शिक्षकों को सातवां वेतनमान का लाभ दे दिया गया, लेकिन विवि व कॉलेज के कर्मियों को इससे वंचित रखा गया है. विवि व कॉलेज कर्मचारियों में इससे काफी आक्रोश है.

विवि व कॉलेज कर्मियों को एसीपी व एमएसीपी का लाभ भी प्रावधान के अनुरूप नहीं दिया जा रहा है. संघ ने विश्वविद्यालय व कॉलेज में कांट्रैक्ट व दैनिक वेतन पर नियुक्त कर्मियों के सेवा सामंजन की भी मांग की है. उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को विवि के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. उन्होंने कॉलेज कर्मियों से भी आंदोलन में सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >