रांची : राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करे : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में झारखंड में काफी कार्य हो रहे हैं. सहकारी क्षेत्र को मजबूत कर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण आसानी से पहुंचायी जा सकती है. उन्हें रोजगार से जोड़ कर उनके जीवन में बदलाव लाया जा सकता है. राष्ट्रीय […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में झारखंड में काफी कार्य हो रहे हैं. सहकारी क्षेत्र को मजबूत कर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण आसानी से पहुंचायी जा सकती है. उन्हें रोजगार से जोड़ कर उनके जीवन में बदलाव लाया जा सकता है.
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करे. मुख्यमंत्री ने यह बातें राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार नायक से मुलाकात के दौरान कही. बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कृषि विभाग की सचिव पूजा सिंघल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >