रांची :शादी का झांसा देकर ग्वालियर की युवती से बोकारो के चास निवासी गौरव कुमार पर यौन शोषण करने का आरोप है़ युवती ने इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने अारोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
युवक कौशल विकास में ट्रेनर का काम करता है. रांची में बूटी मोड़ में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों दिल्ली में एक कॉल सेंटर में साथ काम करते थे.
उसी दौरान उनके बीच दोस्ती हुई. इसी क्रम में गौरव शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा. जब वह गर्भवती हो गयी, तो उसने शादी का दबाव बनाया. लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया़ इस बीच युवती काे पता चला कि उसकी जल्द ही शादी होनेवाली है़. तब युवती ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी जमा पूंजी तीन लाख रुपये भी ले लिया है.
