बुढ़मू में अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने शनिवार की रात दो गाड़ी अवैध कोयला जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनगड़ा क्षेत्र से अवैध तरीके से कोयला लाया जाता है. इस सूचना पर थाना प्रभारी लालजी यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने रात करीब 12 बजे चलनिया के पास […]

बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने शनिवार की रात दो गाड़ी अवैध कोयला जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनगड़ा क्षेत्र से अवैध तरीके से कोयला लाया जाता है.
इस सूचना पर थाना प्रभारी लालजी यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने रात करीब 12 बजे चलनिया के पास दो मिनी ट्रक जेएच01सीभी-3897 व जेएच01बीएक्स-7931 को रोका. दोनों पर अवैध कोयला लदा था.
पुलिस दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना ले आयी. साथ ही चालक कुड़ू थाना क्षेत्र के कौआखाप निवासी राजन महली व चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो निवासी अब्दुल मन्नान को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >