रांची : प्रचार-प्रसार में होनेवाले व्यय का पहले से प्लान कर बजट तैयार करें : बर्णवाल

रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने सूचना एवं जनसंपर्क के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष 2019-2020 में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में होनेवाले व्यय का पहले से प्लान कर बजट तैयार करें. उन्होंने कहा कि इससे विभाग द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार […]

रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने सूचना एवं जनसंपर्क के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष 2019-2020 में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में होनेवाले व्यय का पहले से प्लान कर बजट तैयार करें. उन्होंने कहा कि इससे विभाग द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार के कार्यों में बजट की कमी नहीं होगी और सभी मदों में पर्याप्त फंड रहेगा.
श्री बर्णवाल शनिवार को सूचना भवन सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से भी योजनाओं का प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें. यह प्रचार के सशक्त माध्यम के रूप में उभर रहा है.
इसे बढ़ावा देने से लोकहित में योजनाओं के प्रचार-प्रसार में काफी सहायता मिलेगी. कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोग आपसे जुड़े रहें और समय समय पर उन्हें सरकार के कार्यों की जानकारी प्राप्त होती रहे.
बैठक में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार से संबंधित सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव रमाकांत सिंह, निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता, विभाग के उप निदेशक, प्रमंडलीय उप निदेशक के अलावा सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >