रांची : व्यवसायी को Rs 50 हजार देने का आदेश

रांची : प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत ने आठ साल पुराने आपराधिक मामले से संबंधित अपील याचिका की सुनवाई करते हुए व्यवसायी निश्चय मिड्ढा को दोषी करार दिया है. अदालत ने आदेश दिया है कि वह रोशन लाल भाटिया को दो माह के अंदर जुर्माना के रूप में 50 हजार रुपये का भुगतान करें […]

रांची : प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत ने आठ साल पुराने आपराधिक मामले से संबंधित अपील याचिका की सुनवाई करते हुए व्यवसायी निश्चय मिड्ढा को दोषी करार दिया है. अदालत ने आदेश दिया है कि वह रोशन लाल भाटिया को दो माह के अंदर जुर्माना के रूप में 50 हजार रुपये का भुगतान करें या छह माह की सजा भुगतने को तैयार रहें.

गौरतलब है कि रोशन लाल भाटिया ने निश्चय मिड्ढा के खिलाफ 27 अक्तूबर 2010 को लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया था. आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनके कार्यालय में जबरन घुसकर उनके मोबाइल को छीनकर जमीन पर पटक दिया.

गाली-गलौज की़ चार हजार रुपये भी छीन लिये़ इस मामले में जेएम तारकेश्वर दास के कोर्ट ने निश्चय मिड्ढा को रिहा कर दिया था. रोशन लाल ने रिहाई आदेश को चुनौती देते हुए प्रधान न्यायायुक्त के कोर्ट में अपील याचिका दायर की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >