रांची : सीबीआइ ने शुरू की जांच, कागजात जब्त कर ले गयी

राजेश झा, रांची : एचइसी प्रबंधनद्वारा बेस इंटरप्राइजेज को 10 वर्षों की लीज पर राजेंद्र भवन (सेक्टर-2) को दिये जाने के मामले में सीबीआइ ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ के अधिकारी 30 जनवरी को एचइसी मुख्यालय पहुंचे और लीज संबंधी कागजात अधिकारियों से मांगे. […]

राजेश झा, रांची : एचइसी प्रबंधनद्वारा बेस इंटरप्राइजेज को 10 वर्षों की लीज पर राजेंद्र भवन (सेक्टर-2) को दिये जाने के मामले में सीबीआइ ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ के अधिकारी 30 जनवरी को एचइसी मुख्यालय पहुंचे और लीज संबंधी कागजात अधिकारियों से मांगे. अधिकारियों से मूल प्रति की फोटोकॉपी करायी और सिजर लिस्ट बनाने के बाद कागजात लेकर चले गये.

गौरतलब है कि एचइसी प्रबंधन ने वर्ष 2016-17 में राजेंद्र भवन को दस वर्षों के लीज पर बेस इंटरप्राइजेज को 2.21 करोड़ में दिया था. राजेंद्र भवन परिसर में चार एकड़ जमीन है. ओपेन स्पेस 3.75 एकड़ है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि किसी ने सीबीआइ को शिकायत की है कि बेस इंटरप्राइजेज को देने के लिए टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की गयी है.
पूर्व में निविदा में जो शर्त लगायी गयी थी, उनमें भी बदलाव किया गया है. साथ ही ओपेन स्पेस प्रतिमाह एक रुपये प्रति वर्गफीट ही तय किया गया है, जबकि 2016 में एचइसी प्रबंधन ने अन्य एजेंसी को पांच रुपये प्रति वर्गफीट जमीन दी थी. यह भी बताया कि एचइसी के निदेशक मंडल द्वारा निविदा के लिए जो भी नियम शर्त पर स्वीकृति दी गयी थी, उसमें भी बदलाव किया गया है.
हालांकि, शिकायत में कितनी सत्यता है और किन-किन बिंदुओं पर शिकायत की गयी है, यह सीबीआइ जांच पूरे होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
  • राजेंद्र भवन को 10 वर्षों के लिए बेस इंटरप्राइजेज को लीज पर देने का मामला
  • शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ की टीम एचइसी मुख्यालय पहुंची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >