रांची : बिजली फ्रेंचाइजी के मुद्दे पर कमेटी करेगी विचार

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा अलग-अलग शहरों व गांवों में बिजली फ्रेंचाइजी देने पर विचार किया जा रहा है. इस पर वर्ल्ड बैंक ने एक रिपोर्ट बना कर दी है. झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी डीके तिवारी ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए एक कमेटी बना दी है. कमेटी जब अपना […]

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा अलग-अलग शहरों व गांवों में बिजली फ्रेंचाइजी देने पर विचार किया जा रहा है. इस पर वर्ल्ड बैंक ने एक रिपोर्ट बना कर दी है. झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी डीके तिवारी ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए एक कमेटी बना दी है. कमेटी जब अपना मंतव्य देगी, तब निगम इस पर फैसला लेगा.
बताया गया कि कमेटी में मुख्य अभियंता केके वर्मा, रमेश ठाकुर और ओपी अंबष्ठ अध्यक्षता करेंगे. इनके साथ एचआर और फाइनेंस की टीम भी रहेगी. कमेटी की पहली बैठक सोमवार को हुई. इसमें आरंभिक चर्चा में कहा गया कि रिपोर्ट का अध्ययन कर मंतव्य देना है कि फ्रेंचाइजी मॉडल किस रूप में बेहतर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >