रांची : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दो मार्च को मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे़ कार्यकर्ता विधानसभावार कमल संदेश संकल्प रैली निकालेंगे़ देश भर में इस दिन एक साथ सभी विधानसभा में मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी़
कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभारी व बिहार के दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी शामिल हुए़ श्री चौरसिया ने कहा कि सभी विधानसभावार, जिलावार, मंडलवार बैठक आयोजित कर प्रत्येक बूथ से पांच मोटरसाइकिल धारक का नाम फोन नंबर एकत्रित करना है़
इसको लेकर 28 जनवरी से चार फरवरी तक प्रांत की बैठक, पांच से आठ फरवरी तक सभी जिलों की बैठक, आठ से 12 फरवरी तक विधानसभा की बैठक आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया़
यह रैली शहरी क्षेत्र में 30 किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक सौ किलोमीटर तक भ्रमण करेगी़ महारैली में पांच लाख कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है़ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, राज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, संजय पोद्दार, राहुल आिद मौजूद थे.
