मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा आज आयेंगे रांची

रांची : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा मंगलवार को रांची आयेंगे. अरोड़ा आयोग की 14 सदस्यीय टीम के साथ शाम सात बजे सेवा विमान से आयेंगे. रात आठ बजे राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी और आइजी ऑपरेशन के साथ बैठक करेंगे. 30 जनवरी को होटल रेडिसन ब्लू में चुनाव की तैयारियों से संबंधित […]

रांची : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा मंगलवार को रांची आयेंगे. अरोड़ा आयोग की 14 सदस्यीय टीम के साथ शाम सात बजे सेवा विमान से आयेंगे. रात आठ बजे राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी और आइजी ऑपरेशन के साथ बैठक करेंगे.
30 जनवरी को होटल रेडिसन ब्लू में चुनाव की तैयारियों से संबंधित बैठक करेंगे. सुबह झारखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे. दिन के 11 से शाम चार बजे तक राज्य भर के उपायुक्तों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बाद में मुख्य चुनाव आयुक्त राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ बैठक करेंगे. बुधवार की देर शाम को ही आयोग की टीम दिल्ली लौट जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >