रांची : हिनू का वोडाफोन कार्यालय बहूबाजार में शिफ्ट होगा

रांची : हिनू स्थित वोडाफोन कार्यालय आनेवाले दिनों में बंद होगा. कार्यालय बंद करने के लिए प्रक्रिया चल रही है. कार्यालय को बंद करके इसे बहूबाजार स्थित आइडिया कार्यालय में शिफ्ट किया जायेगा. वोडाफोन और आइडिया के मर्जर के बाद यह वोडाफोन आइडिया के नाम से रांची में यह जोनल ऑफिस कहलायेगा. हालांकि, ग्राहकों को […]

रांची : हिनू स्थित वोडाफोन कार्यालय आनेवाले दिनों में बंद होगा. कार्यालय बंद करने के लिए प्रक्रिया चल रही है. कार्यालय को बंद करके इसे बहूबाजार स्थित आइडिया कार्यालय में शिफ्ट किया जायेगा. वोडाफोन और आइडिया के मर्जर के बाद यह वोडाफोन आइडिया के नाम से रांची में यह जोनल ऑफिस कहलायेगा. हालांकि, ग्राहकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
ग्राहक वोडाफोन और आइडिया के स्टोर में अपने काम करा सकेंगे. जबकि सर्किल ऑफिस पटना में ही रहेगा. कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों को रांची स्थित बहूबाजार में भेजा गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों को दूसरी जगहों पर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >