रांची : पांच जगहों पर साहसिक खेलों का आयोजन 25 से

रांची : झारखंड में पांच जगहों पर साहसिक खेल का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत 25 जनवरी से यह खेल शुरू होगा, जो 12 फरवरी तक चलेगा. इसका आयोजन झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से किया गया है. जिन पांच जगहों पर साहसिक खेलों के आयोजन की तैयारी चल रही है, उनमें नेतरहाट […]

रांची : झारखंड में पांच जगहों पर साहसिक खेल का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत 25 जनवरी से यह खेल शुरू होगा, जो 12 फरवरी तक चलेगा. इसका आयोजन झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से किया गया है.
जिन पांच जगहों पर साहसिक खेलों के आयोजन की तैयारी चल रही है, उनमें नेतरहाट झील, कांके डैम पार्क, होटल वन विहार, चांडिल डैम व पतरातू डैम शामिल हैं. संबंधित अफसरों ने बताया कि इस खेल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है. निगम स्कूली छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए तय राशि में से 50 फीसदी की छूट दे रही है. खेल में भाग लेने की दर 50 रुपये से 400 रुपये तक रखी गयी है.
ये खेल हैं शामिल
साइकिलिंग, ट्रैकिंग, स्टारगेजिंग, पारासेलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, फिशिंग, बोटिंग, जंगल सफारी, नेचर ट्रेल, काइट फ्लाइंग.
खेल का आयोजन कब और कहां
जगह कब से कब तक
नेतरहाट झील 25 जनवरी से तीन फरवरी
कांके डैम पार्क 25 जनवरी से तीन फरवरी
बेतला होटल वन विहार दो फरवरी से छह फरवरी
चांडिल डैम दो फरवरी से 11 फरवरी
पतरातू डैम आठ फरवरी से 12 फरवरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >