इनकी दिनचर्या रहेगी अव्यवस्थित.......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में पिछले कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा.उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद-अधिकार मिलने की संभावना है. वृष अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी. अनपेक्षित लोगों के आगमन से असुविधा होगी.अत्यधिक कर्मव्यस्तता, व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. मिथुन व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की […]

डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में पिछले कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा.उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद-अधिकार मिलने की संभावना है.
वृष
अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी. अनपेक्षित लोगों के आगमन से असुविधा होगी.अत्यधिक कर्मव्यस्तता, व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगी. आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्रों वर्ग से कष्ट होगा.व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.
सिंह
अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे. किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ की संभावना, रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी. मकान, प्रॉपर्टी, नये व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी.
तुला
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. चित्त में प्रसन्नता होगी.
वृिश्चक
आत्मविश्वास से जिम्मेदारी पूरा कर सकते हैं. विरोधियों का पराभव होगा. लेखन-पठन-पाठन में रुचि रहेगी. घर में बड़े लोगों का समागम होगा.
धनु
यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अधूरी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा, व्यापार-धंधे में लाभ होगा, बड़े-बुजुर्गों का प्यार मिलेगा.
मकर
अपने क्षेत्र के लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा, जोखिम से भरा काम से दूर रहें.
कुंभ
आवश्यक कामों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देने वाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
मानसिक चिंता होगी. आप जिस पर आज तक भरोसा करते रहे वह व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा, लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >