रांची : एचइसी में प्रस्तावित 12 मंजिला अर्बन सिविक टावर के लिए नगर विकास विभाग ने जुडको 50 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की है.
टावर निर्माण के लिए विभाग ने पहले ही 183.76 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की थी. जुडको के पदाधिकारियों ने बताया कि जुडको को अब तक 35 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. अर्बन सिविक टावर का निर्माण 12,203 वर्गमीटर में कराया जा रहा है.
टावर के भूतल एवं प्रथम तल पर दुकानें व फूड कोर्ट होंगे. तीसरे से 12वें तल तक मीटिंग रूम, बोर्ड रूम, आॅडियो विजुअल कांफ्रेंस रूम और उच्चाधिकारियों के कार्यालय रहेंगे. अर्बन सिविल टावर में प्रतीक्षा कक्ष, अंतरवार्ता स्थल, नियंत्रण कक्ष, सर्व रूम, सहायक सेवाए, भंडारण केंद्र , 411 कारों एवं 480 दोपहिया वाहनों के लिए भूमिगत पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी.
